बहराइच: खैरी गांव में आंधी पानी से गिरा मकान, 5 लोग दबे; 1 की हुई मौत
बहराइच के कोतवाली नान-पारा इलाके के खैरी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेज आंधी पानी के कारण एक मकान गिर गया। हादसे के वक्त मकान के नीचे पांच लोग थे। जिसमें दबकर 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मृतका नान-पारा कोतवाली क्षेत्र के खैरी गांव निवासी 10 वर्षीय साबरुन की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस जाच में जुटी हुई है।