हनुमानगढ़: जिला पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत 206 स्थानों पर छापेमारी कर 69 लोगों को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस ने शनिवार को एरिया डोमिनेंस के तहत कार्रवाई करते हुए 69 जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के अनुसार 210 पुलिसकर्मियों की 48 टीमों ने 206 स्थानों पर छापामारी कर 69 जनों को गिरफ्तार किया जिसमें 41 जनों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने आबकारी और आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज कर तीन जनों को गिरफ्तार किया।