समारोह में लगभग 2 लाख के लगभग हितग्राहियों के आगमन की संभावना है। 25 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन में लोग आ सकते हैं। उन सबके लिए सभास्थल के आस-पास 8 बड़े पार्किंग स्थल बनाये गये है। बिलासपुर के कलेक्टर श्री अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने अब तक की तैयारी से सभी को अवगत कराया। उन्होंने ध्यान रखने वाले महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी भी दी है।