शिवपुरी नगर: लोन दिलाने का झांसा देकर चेकबुक रखने का आरोप, पीड़िता ने कलेक्टर से लगाई गुहार
शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील निवासी भागवती केवट ने आज मंगलवार दोपहर 12 बजे जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत करते हुए न्याय की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि देवेन्द्र यादव ने उनके पुत्र को लोन दिलाने का झांसा देकर उसकी चेकबुक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने पास रख लिए। जब दस्तावेज वापस मांगे गए तो आरोपी द्वारा पैसों की मांग की जाने लगी।