जगदलपुर: जगदलपुर शहर के विभिन्न वार्डों में तिरंगा यात्रा में बस्तर सांसद महेश कश्यप और महापौर संजय पांडे शामिल हुए
मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान के तहत आज जगदलपुर शहर के विभिन्न वार्डों में देशभक्ति और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पूर्व महापौर सफिरा साहू, पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्तागण, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिक