जगदलपुर: लालबाग मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का अंतिम रिहर्सल, अपर कलेक्टर ने निभाई मुख्य अतिथि की भूमिका
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के लिए अंतिम रिहर्सल लालबाग मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका में अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल रहे, उन्होंने परेड की सलामी ली। साथ में कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने भी परेड की सलामी ली। कलेक्टर श्री हरिस ने तैयारियों का जायजा लेकर समय पर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।