जगदलपुर: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लालबाग मैदान में आयोजित एनसीसी कैडेट और स्काउट गाइड की तिरंगा रैली में लिया भाग
जगदलपुर 13 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने लालबाग मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अंतिम रिहर्सल कार्यक्रम के उपरांत एनसीसी कैडेट और स्काउण्ट गाइड के तिरंगा रैली में शामिल हुए। रैली को उन्होंने तिरंगा झंडा लहराकर रवाना किया । उत्साहित एनसीसी कैडेट और स्काउण्ट गाइड ने भारत माता की जयघोष करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली ।