जगदलपुर: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ में वोट चोरी की जताई आशंका, कहा- किया जाएगा परीक्षण
दीपक बैज ने वोट चोरी मामले में छत्तीसगढ़ में भी संदेह के सवाल पर कहा कि छग के मतदाता सूची का परीक्षण करना चाहिए, छत्तीसगढ़ का भी रिजल्ट अनएक्सपेक्टेड था, इसका भी परीक्षण होना चाहिए, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में शुरुआत हुई थी, संदेह की शुरुआत छत्तीसगढ़ से ही हुई है उसके बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र में संदेह पुख्ता हुआ है ।