मांट: वृन्दावन रोड पर धानुका स्कूल की बस और ट्रैक्टर की हुई टक्कर, कई छात्राएं घायल
Mat, Mathura | Aug 1, 2026 वृन्दावन के हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्यालय की स्कूली बस प्रतिदिन मांट से तीन दर्जन से अधिक छात्राओं को लेकर वृन्दावन जाती है, शनिवार सुबह 8 बजे करीब वृन्दावन जाए रही बस की सामने से आ रहे ट्रेक्टर से भिड़ंत हो गई, टक्कर होते ही छात्राओं में चीख पुकार मच गई, बस की ड्राइवर साइड के ज्यादातर शीशे टूट गए, जो छात्राओं के चेहरे पर लगे