स्वार: चक स्वार में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर दो लोगों पर गिरा, बड़ा हादसा टला; विद्युत विभाग से मोहल्लेवासियों ने की मांग
Suar, Rampur | Jun 28, 2026 स्वार कोतवाली क्षेत्र के चक स्वार स्थित वार्ड नंबर-4 में हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। तार की चपेट में दो लोग आ गए लेकिन तार पर प्लास्टिक पाइप लगे होने के कारण करंट नहीं फैला और दोनों सुरक्षित बच गए। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करीब नौ माह पहले एक युवक की मौत हुईं थी