लक्ष्मीपुर: मोहनपुर में यात्री शेड पर अवैध कब्जा का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश, DM से की गई लिखित शिकायत
मोहनपुर थाना क्षेत्र के सोनदीपी गांव में बने सरकारी यात्री शेड पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। सोनदीपी निवासी विकास कुमार यादव ने DM को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। विकास यादव ने शुक्रवार को 6 बजे बताया कि एक दबंग व्यक्ति शेड को निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल कर रहा है और राहगीरों को बैठने नहीं देता।