पुष्पराजगढ़: अमरकंटक सोनमोड़ा में ग्लास व्यू ब्रिज पॉइंट पर क्षमता से अधिक लोग पहुंच रहे
शुक्रवार 11:00 अमरकंटक के सोनमोड़ा में ग्लास व्यू ब्रिज पर ब्रिज की क्षमता से अधिक यात्रियों के यहां पहुंचने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बताया गया कि यहां पर सुरक्षा की अनदेखी लगातार की जा रही है और इसकी वजह से आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। एक साथ ग्लास व्यू पॉइंट पर 20 से 25 लोग पहुंच रहे हैं जिससे दुर्घटना की संभावना बन जाती है।