बहराइच में टिकोरा मोड़ के पास दो पिकअप में जोरदार भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर।
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर टिकोरा मोड़ के पास आज सुबह दो पिकअप गाड़ियों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह-सुबह लखनऊ-बहराइच हाईवे स्थित टिकोरा मोड़ के पास हुआ। दोनों पिकअप तेज रफ्तार में थीं, तभी अचानक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। भिड़ंत की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े।
सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला गया। चालकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस के जरिए दोनों को बहराइच मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
देहात कोतवाली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से बहाल करवा दिया है। मामले की जांच जारी है।
Bahraich, Bahraich | Sep 21, 2026