सिकंदरा: ककलापुर गांव में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मंगलपुर थाना क्षेत्र के ककलापुर गांव में रविवार की शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ककलापुर गांव निवासी अंकित सिंह सेंगर ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले बृजेंद्र सिंह के दरवाजे