बरेली: 2 घंटे की मैराथन मीटिंग में SSP बरेली का सख्त अल्टीमेटम- अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा
बरेली में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। शनिवार रात 8 बजे से 10 बजे तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गूगल मीट के जरिए जिले के सभी बड़े पुलिस अधिकारियों के साथ हाई-लेवल समीक्षा बैठक की। इस मीटिंग में साफ संदेश दिया गया – अपराध पर जीरो टॉलरेंस। SSP ने लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें जल्द निपटाने के आदेश