वैशाली: घर गिर जाने से एक महिला जख्मी
वैशाली प्रखंड क्षेत्र के चकदौलत में सोमवार को अचानक घर गिर जाने से दबकर एक महिला जख्मी हो गई। इस बात जानकारी देते हुए परीजनों ने बताया कि मो. सुहैल का वर्षों पुरानी व जर्जर ईट और खपरैल का मकान अचानक गिर पड़ा। जिसमें घर की एक महिला सदस्य अंजुम प्रवीण जख्मी हो गई। परिजनों ने उसे इलाज हेतु लालगंज के निजी नर्सिंग ले गए। जहां इलाज चल रहा है