गुरारू: गुरारू में गैस वितरण को लेकर औचक निरीक्षण, अधिक राशि वसूली की शिकायत नहीं मिली
Guraru, Gaya | Apr 6, 2026 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गैस वितरण व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुछ लाभुकों द्वारा जिला स्तर पर शिकायत की गई थी कि वेंडर द्वारा गैस सिलेंडर वितरण में निर्धारित राशि से अधिक पैसे लिए जा रहे हैं। शिकायत के आलोक में जांच की गई। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में लाभुक डीएसी नंबर के साथ उपस्थित थे।