उधवा: उधवा प्रखंड सभागार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी गयी केसीसी ऋण की जानकारी
उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में बुधवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड ऋण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान एसबीआई बैंक के एलडीएम प्रदीप कुमार झा दिपक ने उपस्थित लोगों को कृषिका एप के माध्यम से केसीसी ऋण लेने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।