पथरिया: संजय चौराहा पर अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम, आश्वासन पर ढाई घंटे बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
Patharia, Damoh | Jul 29, 2026 पथरिया में अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को संजय चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बीच छह से अधिक गांवों के सैकड़ों युवक करीब ढाई घंटे तक डटे रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले ढाई माह से गांवों में केवल एक-दो घंटे ही बिजली मिल रही है। तहसीलदार बिरतेश पांडे और सहायक अभियंता आर.के. अरोड़ा ने जल्द सुधार का आश्वासन दिया।