सहारनपुर: गांव लालवाला में जातीय संघर्ष पर चंद्रशेखर आजाद की चेतावनी, 72 घंटे में कार्रवाई न होने पर 14 मई को होगा बड़ा आंदोलन
सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में हुए जातीय संघर्ष को लेकर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार रात सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन्होंने कहा कि घटना पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि घायलों को मेडिकल कराने से रोका गया और मुकदमों को कमजोर करने की कोशिश की गई।