चायल: मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सराय अकिल थाने में पीस कमेटी की बैठक, सीओ व प्रभारी रहे मौजूद
कौशाम्बी। बुधवार आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सराय अकिल थाने में क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ताजियादारों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने और अन्य निर्देश दिए!