मुरैना नगर: वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के बाद वन कर्मचारियों ने 24 मांगों को लेकर ADM को सौंपा ज्ञापन
मुरैना जिले के अंबाह गेम रेंज में विगत दिनों रेत माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के बाद आक्रोशित वन कर्मचारियों ने संगठन के बैनर तले आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में 24 मांगें रखीं, जिनमें शहीद का दर्जा, एक करोड़ मुआवजा, अनुकंपा नियुक्ति, सख्त कार्रवाई और सुरक्षा अधिकार प्रमुख मांग शामिल है।