हैदरनगर: हनुमान मंदिर के पास ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिन से ब्लैक आउट, लोग परेशान
हैदरनगर मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास 200 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पिछले तीन दिनों से पूरे बाजार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। स्थानीय मिस्त्री द्वारा कई बार इसकी मरम्मत का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर चालू नहीं हो सका है। ट्रांसफार्मर खराब होने से बाजार क्षेत्र में अंधकार की स्थिति बनी हुई है।