गरौठा: गरौठा थाना क्षेत्र में खेत पर गिरी आकाशीय बिजली, दवा का छिड़काव कर रहे युवक की मौके पर मौत, भाई झुलसा
गरौठा थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ौरा में खेत में दवा का छिड़काव कर रहे 28 वर्षीय अंकित खंगार की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। हादसे में उसका भाई जयसिंह मामूली रूप से झुलस गया। सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।