मुज़फ्फरनगर: जमीन दिखी एक, एग्रीमेंट हुई दूसरी! 47 लाख की ठगी का मामला SSP तक पहुंचा, मुज़फ्फरनगर में प्रॉपर्टी डीलरों पर धोखाधड़ी
मुज़फ्फरनगर में जमीन खरीद के नाम पर 47 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुरकाजी निवासी मोहम्मद सुलेमान ने एसएसपी से शिकायत कर राहत अली, मोहब्बत अली और शानिद उर्फ शाकिब पर धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी और हत्या के प्रयास के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।