जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 28 अगस्त 2026
आज पुलिस अधीक्षक बस्ती * डा० यशवीर सिंह* के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में *प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह* द्वारा रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को सुदृढ़ तथा प्रभावी बनाए रखने हेतु रोडवेज चौराहा, गांधीनगर, मालवीय तिराहा, क्रिसेंट मॉल एवं मुख्य बाजारों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
डॉ. शालिनी सिंह ने बाजार में खरीदारी कर रही महिलाओं और बच्चियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया और महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।
रक्षाबंधन जैसे बड़े पर्व पर जब बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ होती है, ऐसे में डॉ. शालिनी सिंह खुद सड़क पर उतरकर महिला सुरक्षा की कमान संभाल रही हैं। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि क्रिसेंट मॉल के अंदर वह खुद महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद महिलाओं और बच्चियों से संवाद कर रही हैं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिला रही हैं।
डॉ. शालिनी सिंह का व्यवहार बेहद सरल और मिलनसार है, जिसके कारण बाजार की महिलाएं बेझिझक उनसे अपनी बात कह पा रही हैं। उनका यह मानवीय चेहरा ही बस्ती पुलिस को आम जनता के और करीब ला रहा है। महिला सुरक्षा को लेकर उनका यह अभियान पूरे जनपद में चलाया जा रहा है
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 28, 2026