जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दिया में वर्ष 2025 में हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले में मंगलवार दोपहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त पति बिंदु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिंदु यादव ने अपनी पत्नी सुनीता को जहर देकर मारा था और इस घटना को छिपा दिया था। पोस्टमार्टम की विसरा रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।