घोड़ाडोंगरी: गांव बस्ती चलो अभियान के तहत वार्ड 19 में स्वच्छता अभियान, शिव मंदिर परिसर की हुई साफ-सफाई
सारणी नगर मंडल में रविवार सुबह 8 बजे “गांव बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक निर्धारित कार्यक्रमों के तहत संचालित हो रहा है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 19 के बूथ क्रमांक 75 एवं 76 में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।