अनूपपुर: गोडारू नाला से अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
फुनगा पुलिस चौकी की हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कदमटोला स्थित गोडारू नाला से अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर (क्रमांक MP18H-3587) लगभग एक घनमीटर रेत लोड कर ले जाते समय पकड़ा गया। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।