खरगोन (बिस्टान): जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र में एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सामान्य सर्दी-जुकाम का इलाज कराने गई 16 वर्षीय आयुषी (पिता गजराज पटेल) की गलत इंजेक्शन लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश है और मामला अब हाई-प्रोफाइल बन चुका है।