बल्लबगढ़: एनआईटी में क्राइम ब्रांच की टीम ने 4 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल की बरामद, भेजा जेल
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संदीप, बबलू, दिनेश उर्फ गंजा और आरिफ का नाम शामिल है। आरोपी संदीप पलवल व आरोपी बबलू और दिनेश उर्फ गंजा संजय कॉलोनी के और आरोपी आरिफ नूंह के रहने वाले हैं। आरोपियों में से संदीप, बबलू, दिनेश उर्फ गंजा को जेल भेजा गया। वहीं, आरिफ को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।