बल्लबगढ़: त्रिखा कॉलोनी में बड़े भाई और भाभी ने युवक को पीटा, घायल युवक बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में उपचाराधीन
त्रिखा कॉलोनी के रहने वाले भगत सिंह को उसके बड़े भाई और भाभी ने घूसे-थप्पड़ आदि मार कर बुरी तरह चोटिल कर दिया। भगत सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने बड़े भाई और भाभी को समझने का प्रयास किया था कि भाभी बहन की लड़की के पति के साथ ना घुमा करें। इसी बात को लेकर भाई और भाभी ने उसे मारपीट कर चोटिल कर दिया। जिसकी सूचना चोटिल ने पुलिस को दे दी है।