केवटी रनवे: केवटी थाना कांड के तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, मारपीट मामले में सकरी थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी, न्यायालय में पेश
केवटी थाना क्षेत्र में दर्ज एक मारपीट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष अभियान के तहत केवटी थाना पुलिस ने कांड संख्या-285/25, दिनांक 12.11.25 से संबंधित तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. अंसार अहमद (61 वर्ष), मो. अल्ताफ हुसैन (18 वर्ष) तथा मो. आदिल अख्तर उर्फ डबलू (18 वर्ष) शामिल हैं।