कांके: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पूरा परिवार कर रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, तीन गिरफ्तार।
Kanke, Ranchi | Jun 19, 2026 जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के निकट स्थित एक आवास से ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यहां पति-पत्नी और उनका बेटा मिलकर ड्रग्स का कारोबार चला रहे थे. परिवार का एक अन्य बेटा पहले से ही नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में जेल में है. आरोपियों की पहचान विजय साव, सुनीता देवी और गोलू साव के रूप में हुई है.