औरैया: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अस्ता में शव मिलने के मामले में अजीतमल के सीओ मनोज गंगवार ने दी जानकारी
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अस्ता में सोमवार की सुबह एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जानकारी हासिल की। इस संबंध में अजीतमल सीओ मनोज गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि शव पहचान हो गई है। साक्ष्य संकलन कर लिए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।