बांसवाड़ा: नबीपुरा में जमीन विवाद के चलते पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, एमजी अस्पताल में कराया स्वास्थ्य परीक्षण
कोतवाली थाना क्षेत्र के नबीपुरा इलाके में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के दौरान पति सूरज मईड़ा ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।