मुज़फ्फरनगर: बघरा स्थित एक इण्टर कॉलेज में BJP पर जमकर बरसे अखिलेश, कहा - हमारी सरकार बनी तो सभी को राशन में आटा और डाटा मुफ्त देंगे
बघरा स्थित एक कॉलेज में पहुंचे अखिलेश यादव ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम से जो हवा चल रही है वह भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को राशन में आटा और डाटा यानि ( इंटरनेट ) मुफ्त देंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ये सरकार रही तो ना नौकरी मिलेगी और ना ही शादी होगी।