मुज़फ्फरनगर: बघरा स्थित के के इंटर कॉलेज मे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता को किया संबोधित, भारी संख्या में पहुंची जनता
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सोमवार को जनपद मुजफ्फरनगर में दौरा रहा। इस दौरान अखिलेश यादव बघरा स्तिथ के के इंटर कॉलेज में पहुंचे जहाँ उन्होंने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हरेंद् मलिक के समर्थन मे जनसभा को सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम मे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सुनने भारी संख्या में जनता पहुंची।