तरारी: जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा सहार में बुधवार को किया जाएगा निरीक्षण, एडवाइजरी जारी
भोजपुर जिला अधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा शहर में बुधवार को औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसको लेकर पहले ही एडवाइजरी जारी कर दिया गया है। जिला अधिकारी के द्वारा शहर प्रखंड के विभिन्न गांव और महादलित टोला का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान टोले में संचालित नल जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा नली गली योजना की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।