तरारी: तरारी में विकास की रफ्तार तेज, जदयू नेता अभय भट्ट बोले- विशाल प्रशांत पिता से भी आगे
जदयू के वरिष्ठ नेता और नोखा विधानसभा प्रभारी अभय विश्वास भट्ट ने तरारी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विशाल प्रशांत की खुलकर सराहना की है। उन्होंने विधायक को "उत्साह और उमंग के साथ काम करने वाला युवा चेहरा" बताते हुए उन्हें तरारी का "विकास पुरुष" कहा।भट्ट ने कहा कि आज अगर कोई व्यक्ति विधायक विशाल प्रशांत को देखता है तो तहे दिल से शुक्रिया अदा करता है।