पीपलदा: पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में बिगड़ती बिजली की समस्याओं को लेकर युवाओं ने दिया इटावा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन
Pipalda, Kota | Jul 1, 2024 जिले के पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में बिजली की लगातार आँख मिचौनी के चलते युवाओ ने उपखंड अधिकारी नीता वसीटा को ज्ञापन सोप कर अविलंब बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की। युवा नेता दिनेश राणावत ने बताया कि भीषण गर्मी में पूरे क्षेत्र मे बिजली कटौती की जा रही है। हालात यह है कि पूरे क्षेत्र में रात्रि को कब बिजली चली जावे पता नही है।