बागपत: कस्बा टटीरी स्थित सर्वोदय अस्पताल में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का स्वागत किया गया
गुरुवार की शाम करीब सात बजे उप्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा सर्वोदय अस्पताल टटीरी पहुंचे। जहां पर भाजपा युवा मोर्चा पश्चिमी उप्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनील नागर ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर धूम सिंह चेयरमैन, प्रमोद पंवार, सुंदर धामा, डा. दिनेश चौधरी, डा. अब्दुल, सतपाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।