नानपारा: ताजपुर टेड़िया में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, जांच परीक्षण कर दी गई दवाएं
नानपारा स्थित ग्राम ताजपुर टेडिया में शुक्रवार को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नवजीवन हॉस्पिटल, नानपारा, प्रेरणा परियोजना (कैथोलिक डायोसिस, लखनऊ) और प्रभात तारा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में हजारों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की।