हमीरपुर: खन्ना के पास अज्ञात कार की टक्कर से किसान घायल, चालक कार लेकर हुआ चंपत, किया गया रेफर
हमीरपुर जिले के पड़ोसी जनपद के खन्ना निवासी किसान विनोद को अज्ञात कार टक्कर मार कर चम्पत हो गई। घायल किसान को मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। डॉ ने किसान को गम्भीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर किया । यह जानकारी रविवार को आठ बजे मिली।