नवाबगंज: देवा रोड पर एफसीआई के सामने ऑटो ड्राइवर ने मासूम सहित तीन लोगों को मारी टक्कर, मासूम की हालत गंभीर
बाराबंकी के देवा रोड पर स्थित एफसीआई के सामने एक ऑटो ड्राइवर ने सड़क पर जा रहे तीन मासूमो को कुचल दिया। जिसमें एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा होते ही सड़क पर अफरा तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर एक मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है।