तिलहर: अचानक मौसम में बदलाव के साथ तेज बारिश शुरू, किसानों की चिंताएं बढ़ी, फसल को नुकसान होने की संभावना
दरअसल मंगलवार सुबह अचानक मौसम में बदलाव हुआ। और अचानक बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश होने की वजह से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। आपको बता दे कि इन दिनों किसानों के खेतों में गेहूं की कटाई तेजी से चल रही है। वहीं बे मौसम हो रही बारिश की वजह से किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद होने की आशंका है।