कायमगंज: कायमगंज रेलवे पश्चिमी क्रॉसिंग के पास कार और बाइक की टक्कर में दंपति समेत तीन लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कायमगंज के गांव नरैनामऊ निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और 12 वर्षीय पुत्र उमंग के साथ बाइक से कम्पिल के गांव मेदपुर में दावत में शामिल होने जा रहे थे। तभी रेलवे की पश्चिमी क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।एंबुलेंस से CHCमें भर्ती कराया गया।जहां डॉ ने उमंग को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।