मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के नगला धनी में जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाइयों ने छोटे भाई के साथ की मारपीट
मैनपुरी थाना कोतवाली क्षेत्र के नगला धनी निवासी योगेंद्र ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि जमीन के विवाद को लेकर के उसके बड़े भाइयों द्वारा मारपीट की गई और उसका हाथ तोड़ दिया गया मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते पीड़ित ने एसपी से शिकायत कार्यवाही की मां की है।