पाकरटांड: शिव शक्ति मंदिर हनुमान वाटिका की वार्षिक महोत्सव के मौके पर थाना स्थित मंदिर में बैठक का हुआ आयोजन
शिव शक्ति मंदिर हनुमान वाटिका सिमडेगा की वार्षिक महोत्सव को लेकर थाना परिसर स्थित मंदिर में गुरुवार के शाम 8:00 बजे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विहिप जिला अध्यक्ष के द्वारा किया गया। जहां पर बताया गया कि 24 एवं 25 जून को धार्मिक अनुष्ठान हवन पूजन कीर्तन सहित कई तरह के आयोजन किए जाएंगे।जिसमें पाकरटांड कीर्तन मण्डली सहित कई लोग उपस्थित रहेंगे।