लखनपुर: NH 130 स्थित जुनाडीह के चूल्हट नाला के समीप दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130स्थित जुनाडीह चूल्हट नाला के समीप दो बाईकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।जिसमें तीन लोग घायल हो गए प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों का नाम राजू पिता सुख 40 वर्ष मुकेश पिताबोधन 38 वर्ष ग्राम आमगांव अंकित किंडो ग्राम चैनपुर सीतापुर निवासी बताया जा रहा है।